जमशेदपुर: 10 अगस्त, रविवार को एल-4 एरिया दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी सिदगोड़ा के द्वारा निर्मित होने वाला भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन सुबह 11:00 बजे संपन्न हुआ. वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ. मौके पर पूजा कमेटी के चेयरमैन प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजीव श्रीवास्तव के साथ-साथ अध्यक्ष शारदानंद शर्मा, महासचिव सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो, इस वर्ष पूजा कमेटी के द्वारा 76वां वर्ष का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर कमेटी के द्वारा पुन: इस साल भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा की एक बार पुनः इस वर्ष एल -4 एरिया दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी सिदगोड़ा के द्वारा भव्य एवं बृहद पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विशाल एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही साथ इस अवसर पर मेले का भी आयोजन होगा.पूजा कमेटी की स्थापना 1950 में हुई थी. इस वर्ष पूजा का 76वां वर्ष है. बंगाल के कारीगर के द्वारा एक भव्य काल्पनिक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
इस पंडाल के निर्माण में करीब 10 लाख 40000 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे.इस वर्ष का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा.मौके पर पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष विमल मिश्रा, सुनील सिंह, जुगनू वर्मा, विजय डे, शुभाशीष चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, अमृत झा, प्रदीप सरकार, विजय पाठक, दिनेश कुंडू,विवेक ठाकुर, कुंदन सिंह,मनोज पाण्डेय, चन्दन राय,पिंकू करमली, दीपक कुंडू, प्रशांत कुमार,नितेश श्रीवास्तव, मिठू, रमाकांत सिंह, नरेंद्र सिंह, निमेष श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, हरविंदर जायसवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.












