
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी के भाई शम्भू तिवारी की पत्नी सत्यवती देवी (उम्र 56 साल) का रविवार को ह्रदयगति रुकने से मौत हो गयी. वे अपने पीछे दो बेटा और एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार को छोड़ गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)
उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 11 बजे भुइयाडीह के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया जायेगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह करीब 10 बजे उनके बर्मामाइंस स्थित कैलाशनगर टाटा फाउंड्री बस्ती से निकलेगा. उनके निधन की खबर पाकर कई लोग उनके आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदना प्रकट की.












