
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी. पहली घटना हुलुदबनी कैंप के पास की है जहां पटमदा से टाटा की ओर जा रही बस में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इस घटना के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए जिसमे एक को मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बोटा निवासी निरंजन सिंह (20) के रूप में की गई जबकि सतेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.(नीचे पढ़ें पूरी खबर )

इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दूसरी घटना थाना क्षेत्र के वनडीह की है जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में पिकअप के नीचे दबाकर एक महिला मजदूर समेत दो की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गई. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. गुस्साए ग्रामीणों। ने सड़क जाम कर दिया है. पिकअप मजदूरों को लेकर शहर की ओर आ रही थी.(नीचे देखें घटना की पूरी तस्वीर)







