
बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के पाटपुर गांव और हरिजन बस्ती का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. श्री महंती ने गांव की हर गलियों में जाकर एक एक घर को देखा और सभी परिवारो की समस्याओ से रूबरू होकर जल्द समाधान करने की बात कही. विधायक समीर ने जिला के उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत से दूरभाष पर बात कर ग्रामीणों की समस्यायों से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की बात कही है. (नीचे भी पढ़े)
दौरे के क्रम जगन्नाथ मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में शेड निर्माण कराने की मांग विधायक से की है. विधायक ने कमेटी को आश्वासन किया है कि जल्द ही विधायक निधि से शेड का निर्माण किया जाएगा. श्री महंती हरिजन बस्ती पहुंच कर बस्ती का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

बस्ती में 32 हरिजन परिवार निवास करते है. बस्ती की विधवा महिला प्रतिमा बेहरा की घर पिछले दिनों हुई बारिश से घर ध्वस्त हो गया है. ऐसी स्थिति में वह अपने परिवार के साथ गांव के एक हरि मंदिर में शरण ली हुई है. साथ ही गांव की विधवा महिला रेणु दास जिनका देखभाल करने वाला भी कोई नही है उक्त महिला को भी विधायक ने पहल करते हुए उस महिला को अपनी निजी योजना घानिराम शिशिर आवास योजना के तहत जल्द ही आवास निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,सचिव गुरुचरण मांडी,मदन मन्ना,ललित मांडी,रासबिहारी साव,आशीष गिरी,अरुण बारीक,सुमित माईति,शिवशंकर विशाल,सुधांगशु माईति,मुन्ना होता,राजीव लेंका,मिथुन कर सुभाष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.













