जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन मुखर्जी द्वारा मारपीट किये जाने के मामले को लेकर चल रही उठापटक के बीच एक नया मामला सामने आया है. इस मामले में बिरसानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बबलू का नाम सामने आया है. यह अब लिखित तौर पर संगठन के आला नेताओं को जानकारी दी गयी है कि इस पूरे प्रकरण में पूर्व मंडल अध्यक्ष का हाथ है, जिसने यह पूरी साजिश रची. पहले मंडल अध्यक्ष बापन मुखर्जी को घर में सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुमार डे को भेजकर गाली दिलवायी. इसके बाद जब उसका रिएक्शन हुआ तो वीडियो बना लिया. इसके बाद उनको ही बदनाम करने की साजिश की गयी. इस पूरे मामले में वीडियो जो आया है, उसको लेकर एक पक्ष जो मंडल अध्यक्ष बापन मुखर्जी के सपोर्ट में है, वे कहते है कि इस पूरे मामले में विधायक के प्रतिनिधि की भूमिका भी संदिग्ध है. (नीचे भी पढ़ें)
इन लोगों ने बताया है कि यह आपस का क्षेत्र में चल रहा विवाद था, जिसको पार्टी से जोड़ दिया गया. जमीन अतिक्रमण करने के नाम पर हो रही गुंडागर्दी का विरोध करने के कारण उनको फंसाया गया है. बताया जाता है कि विकास कुमार डे और उनके लोगों द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही थी. काफी विरोध हो रहा था. इसके बाद मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने विकास कुमार डे को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से वह छूट गया था. अब इस मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि से ही स्थानीय लोग सवाल पूछ रहे है और लोग भी गोलबंद होने लगे है. यह भी बताया गया है कि भाजपा का जो नेता है, वह खुद सरयू राय के साथ चुनाव प्रचार में था और काम किया था और आज भी सरयू राय के साथ ही है.














