
जमशेदपुर: जवाहर नगर मानगो में राजकीय टेक्निकल इंस्टीट्यूट में डॉ सर सैयद अहमद खान की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुहुल जमील अहमद ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विवि की स्थापना की. उस समय सर सैयद अहमद खान ने हिन्दुस्तान में अंग्रेजी तालीम पर जोर देते इसकी बुनियाद रखी थी. मौके पर जैन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक जैनुलाब्दीन व राजकीय टेक्निकल इंस्टीट्यूट के निदेशक आमिर हाशमी को सर सैयद अहमद ट्राफी से नवाजा गया. इन दोनों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए ट्रॉफी दिया गया. इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के को-आर्डिनेटर गुलरेज अख्तर अंसारी,जिला कांग्रेसी कमेटी मौलाना अंसार खान, ताजिम हैदर सालिक, दानिश इकराम, राशिद हाफिज समेत कई लोग मौजूद थे







