चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मालकुंडी गांव निवासी 55 वर्षीय लखींद्र नायक ने पत्नी से झगड़ा कर घर में रखे थाइमेट नामक कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना गुरुवार की सुबह की है. स्थिति बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है, जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सुबह में लखींद्र नायक के पत्नी के साथ विवाद होने पर गुस्से में आकर उसने थाइमेट खा लिया. समाचार लिखे जाने तक लखिन्द्र नायेक सीएचसी में इलाजरत है.



