
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक प्रदेश द्वारा के निर्देशित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह कोल्हान प्रमंडलिय संजोजक लक्की सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर के साकची जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्य्क्ष आरती कुजुर का मागदर्शन प्राप्त हुआ. इसके साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई. कोल्हान प्रमंडलीय अध्य्क्ष सुमन विरुवा, जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, चाईबासा महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गावती, सरायकेला महिला मोर्चा अध्य्क्ष रश्मि साहू, जमशेदपुर ग्रामीण जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष माला डे, सभी के महामंत्री और सोशल मीडिया प्रभारी और मीडिया प्रभारी की उपस्थिति रही.



