जमशेदपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बिष्टपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गयी. इस बाइक रैली में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बाइक रैली रानी कुदर से निकल कर राम मंदिर, मेन रोड, गोपाल मैदान तक आई. इसके पश्चात शैल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल चले और उक्त सभी इलाके के लोगों के घरों में जाकर तिरंगा वितरण किया गया. लगभग 200 से अधिक झंडे बांटे गए. शैल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हम लोग इसे सफल बनाने के लिए तन, मन से जुटे रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहे.



