
जमशेदपुर : देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर के मन्दिरों व घरों में कोई धार्मिक अनुष्ठान ना होने से पुरोहित/पूजारी/ब्राह्मण समाज के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लॉकडाउन के प्रारंभ से मार्च महीने के शुरुआती दिनों से ही कोरोना महामारी के कारण लोगों ने पूजा पाठ कराना बिल्कुल बंद करा दिया। इस दौरान नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती एवं पूर्णिमा में भी कोई पूजन कार्य नही हुए। लोगों ने इन पूजा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोई धार्मिक अनुष्ठान भी नही किए। जिनसे मंदिरों के दान व पूजन से अपना जीवन- यापन करने वाले पंडितों पर भी बड़ा संकट उभरकर सामने आया। आदि गुरु शंकराचार्य के जयंती के अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास जी के निर्देश पर शहर के 21 विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों के पुजारियों को सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई गयी।

पूर्वी जमशेदपुर के विभिन भाजपा मंडलाध्यक्षों ने पूर्व सीएम के दिशानिर्देश पर मंगलवार को संध्याकाल में मंदिर के पुजारियों को अंगवस्त्र भेंटकर आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान सभी ने पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त कर भविष्य में भी मदद की प्रतिबद्धता दोहराई। पूर्व सीएम एवं सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने आदि गुरु शंकराचार्य जी को नमन करते हुए उन्हें महान दार्शनिक एवं धर्मप्रवर्तक बताया। वहीं, पालघर में निर्मम हत्या किए गए साधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना महामारी से सीमित संसाधनों में भी पूरी तत्परता से लड़ रहा है। इस लड़ाई ने देश के विभिन्न वर्गों को किसी ना किसी रूप में प्रभावित किया है। इन्हीं समाज के एक वर्ग “विप्र समाज/ पुरोहित समाज” भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

पुजारीगण धार्मिक अनुष्ठान एवं मंदिर के दान एवं दक्षिणे से अपनी रोज़ी-रोटी चलाते हैं, वे लॉकडाउन के कारण आज संकट में हैं। उन्होंने संभावना जताते हुए बताया कि आगामी 3 मई को, देशव्यापी लॉक डाउन थोड़ी छूट के साथ खुल जाए पर आने वाले लंबे समय तक मंदिर एवं अन्य धार्मिक संस्थान बंद रहने की संभावना है। ऐसे में उन्होंने अन्य मंदिर कमेटी एवं मठों से क्षेत्र के पुजारियों एवं पुरोहित समाज के लिए आगे आने व सहयोग की अपील की है। इस दौरान सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, गुंजन यादव, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, दीपक झा, संतोष ठाकुर, श्रीराम प्रसाद, प्रेम झा, पप्पू उपाध्याय समेत अन्य का योगदान रहा।

संतों की हत्या के ख़िलाफ़ भाजपाईयों ने उपवास रखकर जताया विरोध, शाम में जलाये दीप
महाराष्ट्र के पालघर में हिंदू संतों की भीड़ द्वारा पुलिस की मौजूदगी में निर्मम हत्या के विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक समय का उपवास रखा। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान का समर्थन करते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा कमिटी ने उपवास रखने का ऐलान किया था। भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों में उपवास पर बैठे रहें। शाम सात बजे तय समयानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत संतों के सम्मान में एक एक दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी एग्रिको स्थित आवास में उपवास पर बैठे रहें। उन्होंने पालघर में हिंदू संतों की लिंचिंग को सनातन संस्कृति पर हमला बताया। कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। बहुसंख्यक वर्ग को निशाने पर रखकर कांग्रेस शासित राज्यों में सुनियोजित हमले हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि संत और साधु समाज सर्वदा पूजनीय है, उनके प्रति हिंदुओं की अपार आस्था है। कहा कि पालघर की नृशंस घटना को भाजपा ना तो भूलेगी और ना ही हमलावरों को माफ़ करेगी। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, वरीय भाजपा नेता अभय सिंह, राजेश शुक्ला, दिनेशानंद गोस्वामी, देवेंद्र सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव ने भी और अन्य कार्यकर्ताओ ने भी उपवास रखा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया ब्राह्मणों का सम्मान, उपवास रख घर पर किया सत्संग
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर उपवास रखकर हिंदू संतो की हत्या पर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के जिन राज्यों में भी कांग्रेस नित सरकारें है वहाँ साजिश के तहत बहुसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने पालघर मामले में हमलावरों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर कठोरतम सजा दिलाने की माँग उठाई। शाम सात बजे घर मे एक दीप प्रज्ज्वलित कर संतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मंगलवार को आद्य गुरु शंकराचार्य, संत सूरदास और श्रीरामानुजाचार्य जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उपवास रहते ही अपने घर पर ब्राह्मणों का सम्मान किया और उनसे आशीष लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पाँच पुरोहितों की आरती कर उनका तिलक किया। इसके बाद पाँव पूजकर दक्षिणा और भेंट देकर आशीर्वाद लिया। क़रीब दो घँटों तक उनके आवासीय कार्यालय पर ही उपवास के दौरान सत्संग हुआ। इस दौरान ईश्वर की आराधना करते हुए कोरोना महामारी से बचाव के लिये भी ब्राह्मणों ने ईश्वर की स्तुति कर कामना किया। इस दौरान सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पालन किया गया। घर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद भी मौजूद रहें। महानगर भाजपा के आह्वाहन पर पार्टी के सभी मंडलों में भी पार्टी कार्यकताओं ने यथासंभव उपवास रखा और आद्य गुरु शंकराचार्य जयंती पर पुरोहितों का सम्मान किया।
संपूर्ण हिंदू एकता मंच ने भी जताया विरोध
निर्धारित द्वारा महाराष्ट्र के कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण हिंदू एकता मंच के पालघर में हिंदू सन्यासी स्वामी कल्पवृक्ष गिरी महाराज एवं सतीश गिरी महाराज की हत्या के विरोध में एवं कदमा में हिंदू फल विक्रेता के ऊपर पुलिस के द्वारा किए गए कार्रवाई के विरोध में संपूर्ण हिंदू एकता मंच के आग्रह पर सैकड़ों की संख्या में शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक धरने पर बैठा उसके बाद हनुमान चालीसा के पाठ की गई और फिर एक दिया संतों के नाम से जलाया गया । मीडिया को संबोधित करते हुए संपूर्ण हिंदू एकता मंच के मुख्य संरक्षक विनोद सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की घटना में जो पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें फांसी दी जानी चाहिए । शिव सेना की स्थापना महाराष्ट्र में हिंदुओं की रक्षा के लिए हुई थी ।आज बाला साहब ठाकरे की आत्मा दुखी होगी । सरायकेला में तबरेज अंसारी की घटना पिछले साल घटी थी ,जिस घटना की हम निंदा करते हैं । परंतु उस घटना के समर्थन में देश के सारे विपक्ष के नेता एक सुर से तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे , परंतु आज सन्यासियों की हत्या पर वह सब मोनी बाबा बने हुए हैं । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के घर के कुछ कदम की दूरी पर फल विक्रेता के ऊपर पुलिस ने गलत कार्रवाई की ।संपूर्ण हिंदू एकता मंच झारखंड सरकार को चेतावनी देना चाहती है , कि अगर मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए आप किसी भी हिंदू के ऊपर अत्याचार करेंगे तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । संपूर्ण हिंदू एकता मंच के प्रमुख विजय तिवारी विनोद राय नरेश यादव अनिमेष गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव धनुर्धर त्रिपाठी सुनील सिंह मनोज बाजपेई बंटी अग्रवाल राहुल तिवारी कृष्णा सिंह संजीव श्रीवास्तव संतोष सिंह सुमित सिंह संजय दुबे पप्पू पांडे पप्पू सिंह रमेश अग्रवाल सहित सैकड़ों हिंदू समाज के लोग धरनामें बैठकर अपना समर्थन प्रदान किया















