
जमशेदपुर : जमशेदपुर में टेस्ट की गति को और तेज किया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी विभाग में कुल 187 सैंपल का टेस्ट हुआ. जमशेदपुर में एक दिन में इतना ज्यादा टेस्ट आज तक नहीं हो पाया था. लेकिन खुशी की बात यह है कि एक भी पोजिटिव केस नहीं आया है. जमशेदपुर के लिए यह राहत की बात है. वैसे इसको लेकर अलर्ट रहना जरूरी है. इस बीच जमशेदपुर के कई छात्र राजस्थान के कोटा से आये है. इन सारे लोगों को सीमा पर रोका गया और उनका टेस्ट कराया जा रहा है. जो बच्चे आ रहे है, उनको होम क्वारंटाइन में ही रहने की हिदायत दी गयी है. जिनकी जांच रिपोर्ट आयेगी, उनको फिर निकलने की इजाजत होगी नहीं तो उनको क्वारंटाइन पर ही रहना होगा. दूसरी ओर, टाटा स्टील ने कोरोना वायरस को लेकर दो अलग-अलग एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत टाटा स्टील के कर्मचारियों को कहा गया है कि वे लोग बाहर से अपने परिजनों या परिचितों को इलाज के लिए जमशेदपुर नहीं बुलाये. यह देखा जा रहा है कि बाहर से लोगों को बुलाकर इलाज कराने या कोविड की जांच कराने के लिए कर्मचारी अपने लोगों को बुला रहे है. ऐसे प्रैक्टिस को तत्काल बंद करने की हिदायद दी गयी है. इसके अलावा टाटा स्टील ने अपने एक और एडवाइजरी में कहा है कि वैसे सारे कर्मचारी या ऑफिसर जिनका ट्रैवल हिस्ट्री है या वे लोग एक से दो माह के भीतर विदेश या देश में आना जाना किये है, वे लोग कंपनी तो नहीं आये, अलबत्ता अपने घर पर ही क्वारंटाइन में रहे. उन लोगों को यह कहा गया है कि अपने आला अधिकारियों और मेडिकल जीएम को एक डिक्लेरेशन भी दें कि वे लोग होम क्वारंटाइन में रहे है और उनका इलाज हो गया है. ऐसे लोग, जिनको अपने ऊपर शक हो, वे खुद से टीएमएच में टेस्टिंग करा सकते है क्योंकि टीएमएच में इसकी सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है.















