जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल द्वारा मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय की अध्यक्षता में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर माल्यार्पण किया गया. इसमें मुख्य रूप से मंत्री जितेंद्र पाठक, कमलेश मुखी, कृष्णा गुप्ता, प्रकाश और भागीरथ उपस्थित थे. भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने अपने धर्म, संस्कृति व जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी.











