• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बारीडीह मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल द्वारा हिंदुस्तान मित्रमंडल सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन हो गया. यह प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार को संपन्न हुआ. दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत पहले दिन 3 सत्र एवं दूसरे दिन 4 सत्र सम्पन्न हुए. प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया. (नीचे भी पढ़े)

उदघाटन सत्र की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. इसमें भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग जैसे विषय शामिल रहे. प्रशिक्षण महाअभियान में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल किया गया. दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगाई गई. प्रशिक्षण वर्ग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की जमीनी मजबूती का मंत्र दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं. मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत सरकार की नींव रखता है. (नीचे भी पढ़े)

जब तक हम हर बूथ पर संगठित, सक्रिय और जागरूक नहीं होंगे, तब तक चुनावी सफलता अधूरी रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ को परिवार की भांति संभालें. प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क बनाएं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहें. ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से सीधा जुड़ने का प्रभावी माध्यम है. कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से आमजनों को जोड़ें और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं समाज के सकारात्मक पहलुओं लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें. रघुवर दास ने आगे कहा कि आज के दौर में तकनीक और सोशल मीडिया भी बूथ प्रबंधन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन को सशक्त करना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. प्रशिक्षण वर्ग में उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ‘भाजपा का इतिहास’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है. पार्टी की ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हैं. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर धरातल पर ले जाएं और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास करना एवं उन्हें पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित करना है. इस दौरान वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव एवं मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश ने भी विभिन्न विषयों पर सत्र को संबोधित किया. प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक बिनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, अमरजीत सिंह राजा, काजू शांडिल, अखिलेश चौधरी, कंचन दत्ता, निर्मल गोप, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, रानी ठाकुर, मीरा झा, नीलम देवी, रीता शर्मा, प्रमिला साहू, मिनी सिंह, मधु शर्मा, रीना तिवारी,अनिकेत रॉय, राम मिश्रा, साकेत कुमार, विष्णु गुप्ता, पोरस कालिंदी, सतीश कुमार, चंदन सिंह, ओम पोद्दार व अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी
खबर

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

October 11, 2026
Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक
खबर

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

October 11, 2026
Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण
खबर

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

October 11, 2026
Next Post

jharkhand leaders in assam : असम के सोनितपुर में जेएमएम की राजनीतिक गतिविधियां तेज, मंत्री हफीजुल हसन के नेतृत्व में हिदायतुल्लाह खान समेत कई नेताओं की मौजूदगी

jamshedpur mgm hospital- एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को व्यवस्थित व प्रभावी बनाने के लिए डॉक्टरों के लिए नया रोस्टर जारी, ऑन कॉल विशेषज्ञों की भी मिलेगी सेवा

jharkhand minority commission : धनबाद के भीख राजपुर में हुए घटना पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने अपनाया गंभीर रुख, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News