जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर में रविवार को भाजपा कदमा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ललन चौहान को उलीडीह मंडल प्रभारी के दायित्व से बिना पूर्व सूचना हटाए जाने का विरोध किया गया. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया. उनका आरोप था कि इसके पीछे नव नियुक्त कदमा मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की भूमिका है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले की शिकायत जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन अहंकार या प्रतिशोध की भावना से नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप, समर्पण और सुख-दुख में साथ खड़े रहने से मजबूत होता है. उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा समाज और पार्टी के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, राजेश सिंह, ललन चौहान, अशोक दूबे, अजय झा, द्विपल विश्वास, अजीत सिंह, राजेश कुमार सिंह, तपन दत्ता, डीएन सिंह, केपी सिंह, दिनेश त्रिपाठी, मनोज सिंह, तापस सरकार, उमेश ठाकुर, संजीव सिंह, महेंद्र तिवारी, रविंद्र राय, सुभाष सिंह, भोला शर्मा, कार्तिक गोप, विक्की यादव, निर्दोष वर्मा, राजेश सोनकर, प्रमोद साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.




