
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक में एनएच 33 के दुकानदार एवं टेंपो चालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह का जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया. फूल मालाओं से लादकर डिमना चौक में लड्डू का वितरण किया गया. लोगों का कहना था कि विकास सिंह के अथक प्रयास से ही एनएच-33 का मरम्मतीकरण, पानी का छिड़काव एवं नव निर्माण का कार्य बड़ी तेजी से आरंभ हो गया है. एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि नितिन गडकरी के कार्यालय से संदेश आया है कि आप लोगों के कारण यहां पोस्ट कार्ड से सूचना मिली की कार्य में विलंब हो रहा है कार्य में विलंब होगा तो सभी अधिकारी नपे जाएंगे इसलिए मरम्मतीकरण के साथ कार्य रफ्तार से हो. विकास सिंह ने विगत देर रात्री तक स्वयं खड़े रह कर मम्मति का कार्य का मुयायना किया है. एनएचआई के लोगों ने बताया कि दो महीने के अंदर एनएच 33 का रंग और रूप बदला हुआ नजर आएगा. विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को कहा कि इस कार्य का पूरा श्रेय मानगों की भोली-भाली जनता का है जो 15 साल से धूल धक्कड़ के बीच घुटन की जिंदगी जीने को मजबूर थी कोई इनके पक्ष में आवाज उठाने वाला नहीं था और आज इन लोगों ने कोविड-19 ऐसे महामारी के बीच में पैदल 6.5 किलोमीटर यात्रा करके उपायुक्त को संदेश देने का काम किया इसलिए इसमें श्रेय लेने का मेरा कोई हक नहीं. इसमें सारा हक मानगो की पीड़ित जनता का है आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह के साथ लक्ष्मण सिंह, शिव साव ,गोपाल यादव, विनोद सिंह, राजेश साहु, विष्णु प्रमाणिक, रविंद्र सैनी, दुर्गा दत्ता, राजू सिंह, विनय प्रसाद, विजय सोय, अमर बहादुर यादव मुख्य रूप से शामिल थे.






