
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गतत दस नंबर बस्ती की रहनेवाली एक महिला के करुण चित्कार से गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय सिहर उठा. भले मुख्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियों के दिल पसीजे न पसीजे. जी हां.. इस महिला की चित्कार सुनिए आप भी … ये महिला अपने शराबी पति की हरकतों से परेशान है. दुधमुहें बच्चे के साथ जिला पुलिस मुख्यलय पहुंची महिला सिदगोड़ा थाना प्रभारी की बेरुखी को भी चीख- चीख कर बता रही थी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
महिला का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में हर रोज उसके साथ मारपीट करता है. थाना में शिकायत करने पर और अधिक प्रताडित करता है. महिला ने बताया कि उसका पति हर दिन ऐसी उटपटांग हरकतें कर जीना हराम कर दिया है. उसने बताया कि वह एक कंपनी में काम भी करती है और उसका पति दिनभर शराब और जुआ के चक्कर में धूमता रहता है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सिदगोड़ा थाना के चालक भोला के संचालित हो रहे जुआ अड्डे में भी उनके पति की संलिप्तता है. वहीं महिला एसएसपी ऑफिस में चीखती- रही दहाड़ मारती रही और एसएसपी कार्यलय के अधिकारी चुपचाप महिला को रोता बिलखता देखते रहे.





