
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा में एक बार फिर से बगावती तेवर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिखाए हैं. भाजपा के संगठन को कुछ विशेष व्यक्तियों के पॉकेट तक ही सीमित रखने का विरोध शुरू हो गया है. भाजपा के ही कुछ नेताओं ने यह विरोध का बिगुल फूंका है. भाजपा नेता अमर सिंह समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की. इन लोगों ने शिकायत की कि भाजपा जैसे संगठन को एक व्यक्ति विशेष का संगठन बनाकर रख दिया गया है. इन लोगों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई को एक शिकायत पत्र भी भेजा है लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि जमशेदपुर महानगर भाजपा में लगातार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है. इससे अन्य सारे विधानसभा के लोगों में खासी नाराजगी है. (नीचे भी पढ़ें)
यही नहीं वर्तमान कमेटी में भी जमशेदपुर पूर्वी के ही सदस्यों की संख्या ज्यादा है. यह कहा गया है कि गुंजन यादव वर्तमान में अध्यक्ष एक खास प्रभाव से बने हैं. उनकी जिला पदाधिकारी 15 सदस्य सूची में 8 लोग केवल पूर्वी विधानसभा से भी पदाधिकारी है और युवा मोर्चा अध्यक्ष पूर्वी से जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्वी से और एससी मोर्चा अध्यक्ष भी पूर्वी से ही है. इसी तरह प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में भी लगभग 10 सदस्य जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही है. इस कारण दूसरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उपाध्यक्ष समेत कई पद भी खाली है. युवा मोर्चा समेत तमाम मंडलों में भी पद खाली है. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव द्वारा इसका कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है. जो लोग भाजपा छोड़कर गए थे उनको वापस ही करा कर फिर से नए पद बांट दिए गए हैं शिकायत पत्र के साथ एक सूची भी सौंपी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इस सूची में बताया गया है कि किस तरह से जिला कार्य समिति में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री कार्यालय मंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी का पद जमशेदपुर पूर्वी में ही दिया गया है. जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश सिंह, संजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमलेश साहू, जितेंद्र मिश्रा, रामबाबू साह, रूबी झा और कल्याणी शरण जैसे लोगों को जिला कार्यसमिति में जगह दी गई है, जो जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही है. इसी तरह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के तौर पर रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, विनोद सिंह, अभय सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह और अन्य लोगों को जगह दी गई है. यह सारे लोग जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के हैं. वही शिकायतकर्ता में रंजन सिंह, लालचंद, विजय सिंह, भूषण दीक्षित, सुमित श्रीवास्तव शामिल हैं.











