जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जमशेदपुर इकाई ने मंगलवार को साकची ग्रेजुएट महिला कॉलेज के सामने कब्रिस्तान का गेट खोले जाने के मामले को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही अविलम्ब निर्माण कार्य को बंद करवाने की मांग उठाई. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
मोर्चा की ओर से कहा गया कि लगातार युवा भाजपा अपनी बहनों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है. विगत 17 अक्टूबर को युवा भाजपा छात्राओं और युवाओं के समर्थन के साथ सड़कों पर उतरी थी और उस वक्त जिले की उपायुक्त ने मामले की जांच एक उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा करवाने की बात कही थी. लेकिन अब तक वह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गयी है औन ही कब्रिस्तान के तरफ से खोले जा रहे दरवाजों के निर्माण को रोका गया है. मोर्चा की ओर से गया गया है कि अगर अविलम्ब जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक और निर्माण कार्य बंद नहीं करवाया गया, तो युवा भाजपा एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी.











