
जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के सहयोग से भाजयुमो नेता सूरज कुमार के नेतृत्व में बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्रेड और बिस्कुट का वितरण 250 परिवारों के बीच किया गया. इसमें मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, विजय सिंह, प्राण राय, मुकेश सिंह, ऋतु सिंह, गौतम गुप्ता, शंकर प्रसाद, राजेश सिंह, स्वपन साव, संतोष रजक व अन्य उपस्थित थे.

हिंदू युवा वाहिनी ने किया दौरा
यास तूफान के चलते स्वर्णरेखा एवं खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बागबेड़ा, शास्त्री नगर, मानगो कुंवर बस्ती में नदी का पानी घुस गया. इस वजह से नदी के किनारे क्षेत्र में बाढ़ आ गई है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी की जिला कमेटी के साथ जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने दौरा किया एवं वहां के लोगों को यथासंभव मदद का भरोसा दिया. दौरे में जिला अध्यक्ष सतीश सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, राजा सिंह, सत्येंद्र पांडे, आकाश तारा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.






