• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 30, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-bjym-जमशेदपुर भाजयुमो महानगर ने लौहनगरी के युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा-लौहनगरी के प्रतिभा पर हम सबको गर्व, शिक्षा के महत्व को समझें, जीवन में कुछ करने से ज्यादा कुछ कर दिखाने का जज्बा लाएं युवा

September 27, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने शहर के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया. सोमवार को गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए. भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथियों ने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में अव्वल आने वाले लौहनगरी जमशेदपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया। करीब पचास से अधिक विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं व्यक्त की गई. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली जमशेदपुर की बेटी स्नेहा दुबे के चाचा कन्हैया दुबे, महामहिम राष्ट्रपति के हाथों शिक्षक सम्मान से सम्मानित झारखंड के एकमात्र शिक्षक हिंदुस्तान मित्रमंडल के मनोज कुमार सिंह एवं शहर का नाम रौशन करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों एवं विभिन्न कॉलेजों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजयुमो द्वारा ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, प्रतिभा निखरेगी और आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि जीवन में सफ़लता के लिए माता-पिता के साथ शिक्षक की अहम भूमिका होती है. जिस केबुल वेलफेयर एसोसिएशन में हम उपस्थित हैं, इसी केबुल कंपनी क्षेत्र की भूमि पर जन्मीं स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को जिस अंदाज में सच का आईना दिखाया है उससे भारत ही नहीं अपितु दुनिया में स्नेहा दुबे के नाम की चर्चा है. इसी केबुल कंपनी में स्नेहा दुबे के पिता जयप्रकाश दुबे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत पर लगाये गये आरोपों का उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है. सच पूछा जाए तो जमशेदपुर की इस बेटी ने न सिर्फ जमशेदपुर और झारखंड का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है. आज स्नेहा दुबे युवा पीढ़ी के लिए हिम्मत का प्रतीक बन गयी है. कहा कि माता-पिता हमें जीवन में शिक्षा का महत्व बतलाते हैं और आगे बढ़ने के लिए पढ़ने-लिखने पर जोर देते हैं. माता-पिता की यह भूमिका हमारी जीवन को संवारती है, आगे बढ़ाती है, हमारे प्रतिभा का विकास होता है. प्रतिभाओं के विकास के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं लागू की गयी है. इसका लाभ हमारे बच्चे उठा रहे हैं, देश विदेश में जाकर अपने देश और समाज का नाम रौशन कर रहे हैं. प्रतिभाओं के विकास को केंद्र की मोदी सरकार ने स्टार्टअप और स्टैंडअप योजना के जरिये बल दिया है. प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की योजना बनायी है, जिससे युवाओं के प्रतिभा विकास के रास्ते खुलेंगे. मैं समझता हूं कि झारखंड राज्य का भाग्य युवा पीढ़ी के हाथ में है. आप बेटा हों या बेटी आप दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर राज्य को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा. हमारे शहर के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, नाम कमा रहे हैं, इससे उनका और उनके परिवार का मान-सम्मान तो बढ़ता ही है, शहर का भी गौरव बढ़ता है. श्री दास ने प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित बच्चों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आप इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें ईश्वर से आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूँ. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी युवा प्रतिभाओं को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनेकों योजनाओं के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है. खेलो इंडिया के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति गहरी रुचि आयी है. हाल ही में सम्पन्न टोकयो ओलंपिक में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति होती है. युवाओं को विभिन्न क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने कई कार्य किये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी समारोह को संबोधित कर युवाओं को शुभकामनाएं व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री सूरज कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजयुमो प्रदश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी उमेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, सोनू सिंह, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार, अनुराग मिश्रा, कंचन दत्ता समेत जिला के कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video
खबर

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

October 30, 2026
Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स
खबर

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

October 30, 2026
Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क
खबर

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

October 30, 2026
Next Post
jamshedpur-rape-case-दुष्कर्म के आरोपी बिरसानगर के सस्पेंड दारोगा को प्राथमिकी दर्ज होने के 84 दिन हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत

jamshedpur-rape-case-दुष्कर्म के आरोपी बिरसानगर के सस्पेंड दारोगा को प्राथमिकी दर्ज होने के 84 दिन हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत

saraikela-crime-तिरुलडीह में धान की खेती में जानवर चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

saraikela-crime-तिरुलडीह में धान की खेती में जानवर चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

jamshedpur-bjm-सीतारामडेरा में भाजमो महिला मोर्चा का हुआ गठन, कई लोगों ने लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-02, रोड नंबर-01 स्थित ओमनगर में साइबर ठगी के एक बड़े...

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

मेष राशि : कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव न हो, लेकिन आप...

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने गश्त और...

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)...

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के पर्यवेक्षक और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नागालैंड प्रदेश कांग्रेस...

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी इंडस्ट्रियल टूर पर है. वे लोग...

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कैंसर से जूझ रहे मरीजों का मनोबल मजबूत करने के उद्देश्य...

Jsmshedpur rural mla helps rain efected  ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

Jsmshedpur rural mla helps rain efected ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

by Team Sharp Bharat D
October 29, 2026

गालूडीह : लगातार बारिश के कारण बनकाटी पंचायत के ककड़ीशोल गांव में दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News