
जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की ओर से शास्त्रीनगर के अलग-अलग ब्लॉक में अनेक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. यह जानकारी देते हुए कदमा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा ने बताया कि क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर लगातार क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा.












