
जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, जमशेदपुर और होटल किचेन किंग के संयुक्त तत्वावधान मे गोविंदपुर में सेना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होटल की निदेशक सह जिला पार्षद सुनीता शाह ने देश की सुरक्षा में उनके योगदान को याद करते हुए सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। किचन किंग के रामनवमी सिंह ने थल सेना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सैनिक ने सेना के माध्यम से राष्ट्र सेवा का बीड़ा उठाया है। संगठन से सिद्धनाथ सिंह ने भी अपने विचार रखे। इसके उपरांत पूर्व सैनिकों ने अपना अनुभव साझा किया। केक कटिंग पूर्व सैनिक प्रतिनिधि एवं अतिथि लालन साह, रामनवमी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशाल कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, अजय कुमार, विनय यादव, जितेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, संतोष सिंह, अवधेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



