जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में अडानी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशेष जन-कल्याणकारी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. इस महत्वपूर्ण शिविर को सफल बनाने में अडानी फाउंडेशन की टीम की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर जिला तकनीकी प्रमुख फ़ैसल परवेज़, जिला सेल्स प्रमुख समरजीत कुमार रॉय, संदीप शर्मा, विक्की कुमार, एंव अमरेन्द्र प्रकाश और अन्य की देख रेख में संयुक्त रूप से संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के उद्घाटन अवसर पर फाउंडेशन के अधिकारियों ने कहा कि “रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.” उन्होंने बताया कि अडानी फाउंडेशन अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है. रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस दौरान ब्लड बैंक के वरिष्ठ चिकित्सा कर्मी, चिकित्सक, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं कई नागरिक उपस्थित रहे.







