जमशेदपुर: रक्तदान महादान के महत्व को समझते हुए झारखण्ड क्षत्रिय संघ सोनारी इकाई द्वारा सोनारी की महिला एवं युवा मोर्चा के साथ 12 अक्टूबर को संयुक्त रूप से ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर की झारखण्ड क्षत्रिय संघ की कई इकाइयों द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह के पहल पर किया जाता है. सोनारी इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान के आयोजन में सोनारी इकाई की महिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमति संगीता सिंह , श्रीमति रीता सिंह श्रीमति अंजू सिंह, श्रीमती शोभा सिंह और सहयोगी टीम का अद्भुत सहयोग रहा है. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
सोनारी इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ,पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह संरक्षक मंटू सिंह , महासचिव एस एन सिंह कोषाध्यक्ष केके सिंह मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ,ज्वाइंट सचिव प्रदीप सिंह , जनसम्पर्क पदाधिकारी कृष्णा सिंह उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह , उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का बहुत ही सहयोग रहा जो सराहनीय है. युवा इकाई द्वारा भी काफ़ी परिश्रम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा. खासकर अभिषेक सिंह, सुधाकर सिंह ,चन्दन सिंह पवन सिंह अमन सिंह, सोनू सिंह लगातार इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते रहे.संध्या 3.30 तक लगभग 115 यूनिट्स रक्तदान हो चुका था लोगों के रुझान को देखते हुए ऐसा संभावना लगाया जा रहा है की डोनेशन के समाप्ति तक संभवतः 125 का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा.











