
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में बीती रात संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा. जब उससे पुलिस ने बाजार में घूमने का कारण पूछा तो उसने पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पुलिस उसे साकची थाने ले गई. गुरुवार को पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया. युवक का नाम दीपक चित्कर है. वह बोड़ाम का रहने वाला है. इस संबंध में साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि युवक बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूमता पकड़ाया था. पूछताछ करने पर भी उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिस कारण उसे पकड़कर जेल भेजा गया है. युवक की गतिविधि संदिग्ध लग रही थीं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






