जमशेदपुर : जमशेदपुर में बोनस को लेकर अब शुरुआत हो चुकी है. अब हर दिन कहीं न कहीं बोनस समझौता हुआ करेगा. इस कड़ी में टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड के कर्मचारियों का बोनस समझौता पर मंगलवार को हस्ताक्षर किया गया. इस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से मालती पांडेय ने हस्ताक्षर किया जबकि यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह ने समझौता पर हस्ताक्षर किया. इस दौरान यह तय किया गया कि कर्मचारियों को 17 फीसदी बोनस इस साल दिया जायेगा. इसके तहत कर्मचारियों को पिछले साल से ज्यादा बोनस मिलेगा. इसकी राशि एक सप्ताह के भीतर ही कर्मचारियों के एकाउंट में भेज दी जायेगी. यहां प्रिंटिंग का काम होता है. टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के लिए यह कंपनी प्रिंटिंग का काम करती है.



