जमशेपदुर : जमशेदपुर के ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव होने जा रहा है. इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है. दिवाकर पांडेय, अभय पांडेय , पवन उपाध्याय, और श्याम तिवारी में टक्कर होने वाली है. चारो प्रत्याशी ने नामांकन फार्म खरीदकर चुनाव लड़ने का जोश दिखाया. फार्म जमा होते ही चुनाव की तिथि और स्थान सुनिश्चित होंगे. साथ ही प्रत्याशियों के सिंबल भी आवंटित होंगे. चुनाव समन्वय समिति ने निष्पक्ष चुनाव हेतु विशेष रणनीति बनाई गयी है. इसमें चुनाव संयोजक के साथ अभिभावक मंडली से भी राय और सलाह ली जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
अभिभावक मंडली में कमल किशोर, राकेश्वर पांडेय, अनिल तिवारी, सुधांशु ओझा, आनंद बिहारी दुबे, डीके मिश्रा, विजय खान, रामबाबू तिवारी, नट्टू झा, बिनोद उपाध्याय, नकुल तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा शामिल होंगे. चुनाव समन्वय समिति में कमलेश दुबे, रत्नेश तिवारी, निर्मल दीक्षित , संतोष जोशी, अप्पू तिवारी, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, सुनील शर्मा, अंकित आनंद, विजय पाठक, दिलीप पांडेय समेत अन्य लोग शामिल है. संचालन समिति में पवन ओझा, पप्पू मिश्रा,सुशील पांडेय , प्रकाश दुबे, सूरज ओझा, लालन झा, राहुल तिवारी, पप्पू उपाध्याय, राज मिश्रा , अभय पांडेय, विनीत मिश्रा प्रमुख रूप से अपनी भूमिका निभाएंगे .




