
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची बंगाल क्लब के पास बीयर बार एरिया में दोपहर कभी 1:00 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की. इसके बाद वहां जुटी भीड़ ने पीछा किया, जिसके बाद युवक भागने लगा और भीड़ ने पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा. वहीं एक अन्य युवक को गोली लग गयी, जिसे टीएमएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम बुच्चू बताया जाता है. (नीचे देखे वीडियो)
दरअसल गोली चलाने के बाद युवक का पिस्टल नीचे गिर गया था. जिसके बाद मौका पिस्तौल छोड़कर लड़का भागने लगा, जिसके बाद उसका पीछा कर पुलिस ने धर दबोचा.पकड़ा गया युवक राहुल यादव है. जो एक फायरिंग साकची मेन रोड स्थित दिल्ली मेट्रो मॉल के पास फायरिंग किया जबकि दूसरा फायरिंग केएफसी के पास किया. (नीचे भी पढ़ें)

फायरिंग के दौरान ही उसके हाथ से पिस्तौल गिर गया. जिसके बाद लोगों ने उसका पीछा किया और वह पकड़ा गया. राहुल यादव से साकची पुलिस पूछताछ कर रही है. उसने बताया है कि उसके साथ तीन और युवक थे जो वहां से भाग निकले हैं. उसकी पहचान हो गई है. पुलिस उनको भी पकड़ने का प्रयास कर रही है.












