जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में 15 दिनों से सांढ़ का आतंक एक बार फिर चढ़ गया है. ये सांढ़ अब तक तीन लोगों को घायल कर चुका है. मिक्सचर मशीन चलाने वाले एक कर्मचारी को सांढ़ ने घायल कर दिया था. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में हुआ. इसके बाद एक महिला को घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को सांढ़ ने ताराचंद के बेटे को घायल कर दिया. उसका अस्पताल में इलाज कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों का कहना है कि सांढ़ को भगाया जा रहा है. लेकिन, सांढ़ नहीं भाग रहा. घूम कर गांव में ही रहता है. लोगों में सांढ़ को लेकर दहशत बना हुआ है. तुरियाबेड़ा दुर्गा पूजा शांति समिति के सचिव रमेश तंतुबाई ने मामले की शिकायत भाजपा नेता विकास सिंह से की और विकास सिंह के साथ जाकर डीसी से सभी मामले की शिकायत की. डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उन्हें सांढ़ से निजात दिलाई जाएगी.



