• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 8, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-CAIT : जीएसटी काउंसिल की कल की मीटिंग से पहले कैट ने जीएसटी प्रावधानों के पालन के लिए समय मांगा, केंद्र और राज्य सरकारों से वित्तीय पैकेज की मांग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कल होने वाली बहुप्रतीक्षित जीएसटी कौंसिल की बैठक से पूर्व आज कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा सभी राज्यों के वित्तमंत्रियों को एक पत्र भेजकर उनसे विभिन्न जीएसटीआर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को 31 अगस्त तक आगे बढ़ाने करते हुए यह भी मांग की है कि जीएसटी अधिनियम और नियमों के तहत लगने वाले विलंब शुल्क और ब्याज को इस अवधि के लिए समाप्त किया जाए। कैट ने यह भी आग्रह किया है कि कोविड महामारी और ब्लैक फंगस के इलाज़ के लिए आवश्यक सभी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी की दर को भी काफी कम किया जाए। कैट ने व्यापारियों के लिए वित्तीय पैकेज और बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण पर छह महीने की मोहलत की भी मांग की है। कैट के राष्ट्रीय सुरेश सोन्थालिया ने श्रीमती सीतारमण को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान कोरोना वायरस महामारी जिसने पूरे देश में व्यावसायिक गतिविधियों को अत्यधिक बाधित कर दिया है, ने देश के घरेलू व्यापार को काफी हद तक तबाह कर दिया है। ऐसे समय में जब व्यापारी पिछले वर्ष के लॉक डाउन के कारण कठिनाइयों में आये व्यापार को संकट से उबार ही रहे थे ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर व्यापारियों को लॉक डाउन का सामना करना पड़ा है जिसके चलते व्यापारियों को लॉक डाउन खुलने के बाद एक बड़े वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा। (नीचे भी पढ़ें)

श्री सोन्थलिया ने कहा कि कैट ने श्रीमती सीतारमण को 22 मई,2021 को भेजे एक विस्तृत ज्ञापन में जीएसटी से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए व्यापारियों से बातचीत कर जटिल जीएसटी कर प्रणाली को आसान बनाने का आग्रह किया था किन्तु कल जीएसटी कॉउन्सिल की होने वाली बैठक के मद्देनज़र कैट ने कुछ बेहद जरूरी विषय उठाये हैं जिन पर कॉउन्सिल निर्णय कर फिलहाल व्यापारियों पर से कर प्रावधानों की पालना को टाला जाना जरूरी है। उन्होंने कहा की रिटर्न दाखिल करने के लिए विलंब शुल्क देर से कर जमा करने पर ,ब्याज आदि को माफ किया जाना चाहिए। जीएसटी रिटर्न के स्थान पर चालान को कर के भुगतान का आधार बनाया जाना चाहिए। कैट ने यह भी कहा कि इस समय किसी भी व्यापारी का पंजीकरण तब तक रद्द न किया जाए जब तक कि ऐसा करने के लिए आवश्यक कारण न हों। इससे व्यापार पूरी तरह से पटरी से उतर जाएगा। एक वर्ष में 20 करोड़ से कम टर्नओवर वाले सभी व्यापारियों के लिए, 17-18 और 18-19 के वर्षों के लिए कोई सर्वेक्षण या ऑडिट या विशेष मूल्यांकन का आदेश नहीं दिया जाना चाहिए। वर्तमान में व्यापारी इसे वहन नहीं कर सकते। जहां तक संभव हो, अधिकारियों को व्यापारियों को गिरफ्तार करने या उनके बैंक खाते संलग्न करने या उन्हें बयान के लिए बुलाने से पहले बहुत सतर्क रहने का निर्देश दिया जाना चाहिए। व्यापार में दहशत का माहौल है और ये कार्रवाइयां आगे संकट पैदा करेंगी जब तक कि ऐसा करने के लिए बहुत जरूरी कारण और औचित्य न हों। (नीचे भी पढ़ें)

श्री सोन्थालिया ने आगे मांग की है कि देश के सभी प्राधिकरणों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे तकनीकी आधार पर वाहनों को न रोकें या ई-वे बिल में मामूली त्रुटियां होने के कारणकोई वहां जब्त न किया जाए। ये निर्देश कम से कम दिसंबर 2021 तक लागू रहने चाहिए। निर्यात संबंधी रिफंड के लिए राज्य जीएसटी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे यह सुनिश्चित करें कि वित्तीय संकट से उबरने के लिए रिफंड तुरंत जारी किया जाए और आईजीएसटी रिफंड को भी तुरंत जारी किया जाए। वैसे भी ऑडिट करते वक़्त यदि कोई त्रुटि सामने आती है तो उसके अनुरूप उस समय कार्रवाई की जा सकती है। इस समय व्यापार को बचाने और पटरी पर लाने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए वित्तीय पैकेज की आवश्यकता पर बल देते हुए सुरेश सोन्थालिया ने कहा कि हालांकि इस मुद्दे का जीएसटी से कोई संबंध नहीं है, लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि सभी राज्यों के वित्त मंत्री जीएसटी परिषद के सदस्य हैं और चूंकि यह केंद्र और राज्य सरकार दोनों का एकमात्र संयुक्त मंच है और व्यापारियों का भला करना केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की संयुक्त जिम्मेदारी है, इस दृष्टि से दोनों सरकारें मिलकर व्यापारियों को वित्तीय सहायता देने का प्रारूप तैयार कर उसकी घोषणा करे। ऐसे पैकेज की तत्काल आवश्यकता हैं क्योंकि व्यापारियों की दुकानें और बाजार पिछले एक महीने से अधिक समय से बंद हैं तथा पैसे की कोई आमद नहीं है, जबकि परिवार और स्थापना खर्चों जैसे कर्मचारियों के वेतन, बिजली बिल, पानी के बिल, संपत्ति कर और विभिन्न अन्य आकस्मिक खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे का खर्च होना जारी है। (नीचे भी पढ़ें)

कैट ने वित्तमंत्री श्रीमती सीतारमण से अनुरोध किया है वो जीएसटी कॉउंसिल के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत कर व्यापारियों को उनके अपने व्यवसाय को दोबारा ठीक तरह से चलाने के लिए एक व्यापक वित्तीय पैकेज प्रदान करने की घोषणा करें। कैट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया है कि सरकार बैंकों को निर्देश जारी करे कि ईएमआई, ब्याज आदि के भुगतान के लिए छह महीने की अवधि का एक मोरोटोरियम घोषित हो। चूंकि व्यापारी सरकार के मानद कर संग्रहकर्ता हैं, इसलिए हमें केंद्र और राज्य सरकारों से ऐसी वित्तीय सुविधाओं की मांग करने का पूर्ण अधिकार है. गौरतलब है कि पिछले साल पिछले लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को एक भी पैकेज में एक रुपया भी नहीं दिया गया था।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur road accident : मानगो सरोवर हिल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
खबर

Jamshedpur road accident : मानगो सरोवर हिल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

September 8, 2026
jamshedpur rural- यूसिल के पूर्व कर्मी ज्ञानरंजन गोप का निधन, धिरोल गांव में हुआ अंतिम संस्कार
खबर

jamshedpur rural- यूसिल के पूर्व कर्मी ज्ञानरंजन गोप का निधन, धिरोल गांव में हुआ अंतिम संस्कार

September 8, 2026
jamshedpur sarvoday samity : टेल्को के सर्वोदय समिति के कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेताओं ने दिया आमंत्रण
खबर

jamshedpur sarvoday samity : टेल्को के सर्वोदय समिति के कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेताओं ने दिया आमंत्रण

September 8, 2026
Next Post
jamshedpur-civil-sergeon-जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ एके लाल बुरे फंसे, बिहार के झंझारपुर से समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ा था चुनाव, तब बन्ना गुप्ता भी जमशेदपुर में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे, सारे तथ्यों के साथ जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र और दस्तावेज, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना में गड़बड़ी के भी सौंपे दस्तावेज, सरयू राय ने 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के मामले में हुई कार्रवाई के बाद फोड़ा एक साथ ”लेटर बम”

jamshedpur-civil-sergeon-जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ एके लाल बुरे फंसे, बिहार के झंझारपुर से समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ा था चुनाव, तब बन्ना गुप्ता भी जमशेदपुर में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे, सारे तथ्यों के साथ जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र और दस्तावेज, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना में गड़बड़ी के भी सौंपे दस्तावेज, सरयू राय ने 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के मामले में हुई कार्रवाई के बाद फोड़ा एक साथ ''लेटर बम''

Jamshedpur : बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावितों के बीच भाजयुमो ने किया ब्रेड व बिस्कुट वितरण, हिंदू युवा वाहिनी ने दौरा कर दिया मदद का भरोसा

Jamshedpur : रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को दिये गये आवश्यक सुझाव

Jamshedpur : रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को दिये गये आवश्यक सुझाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

International Yogasan Championship-अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, रक्षित,अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, झारखंड के योगासन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News