जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसमें काफी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं. जो लोग नशे के शिकार होते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि वे अपनी और अपने परिवार की ज़िंदगी को खतरे में डाल रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए एक कार रैली निकाली जा रही है, जो 29 जून की सुबह 7 बजे लिंक रोड से शुरू होगी. इस रैली के आयोजक अभिषेक राय हैं। यह अभियान नशा मुक्ति के लिए चलाया जा रहा है.



