जमशेदपुर : करीब दो साल के बाद जमशेदपुर कार्निवाल का एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है. 6 से 8 जनवरी के बीच जमशेदपुर कार्निवाल होने जा रहा है. शाम 5.30 बजे से हर शाम को इसका आयोजन होगा. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जबरदस्त इंतजाम के बीच इसका आयोजन होगा. इसमें खाने पीने का इंतजाम होगा जबकि सारेगामा गीत का भी कार्यक्रम होने जार हा है. डांस और बैंड का परफार्मेंस भी होगा. देश के मशहूर गायक नीरज श्रीधर की भी प्रस्तुती यहां होने वाली है. 6 जनवरी को स्वराथमा बैंड होगा जबकि लोकल रॉक बैंड भी होने जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

6 जनवरी को कलर्स ऑफ इंडिया का आयोजन होगा, जिसमें एक से बढ़कर एक विभिन्न राज्यों के डांस को प्रस्तुत किया जायेगा. सारेगामा का आयोजन भी होगा, जिसमें म्यूजिकल अंताक्षरी होगी. 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मास्टरशेफ यानी खाना बनाने का कंपीटिशन होगा. इसके अलावा रैप बैंड भी होगा. बॉलीवुड के गायक नीरज श्रीधर के साथ इसका समापन होगा. गॉड तुस्सी ग्रेट हो के गाने तुमको देखा… वो चली वो चली वाले गीत ने उनको नया मोकाम दिलाया. सलमान खान के इस फिल्म से उनका डेब्यू हआ था. इसके बाद वे कई गाने गा चुके है.





