रांची : झारखंड की राजानी रांची में पहली बार केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय और रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इंटरनेशनल ट्राइबल यूथ कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें पहली बार पांच देशों के आदिवासी जुटेंगे. पांच देशों में थाइलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, भूटान और भारत शामिल है. यह फेस्ट फरवरी में आयोजित होगी. इस कार्यक्रम की देख-रेख स्वंय केंद्रीय जनजनातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा देख रहे है. इस कार्यक्रम में आदिवासियों की खान-पान, आभूषण, श्रृंगार, आभूषण, हथियार से संबंधित जानकारियां दी जाएगी. (नीचे भी पढ़ेें)
वहीं रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने बताया कि आदिवासियों की कला संस्कृति देश के समृद्ध संस्कृतियों में से एक है. वहीं देश ने इसके पारंपरिक नृत्य, चित्रकला और संगीत को जीवित रखा गया है. इसका मुख्य कारण है कि आदिम समाजों में मानव की जीवन अति संघर्षपूर्ण है. उन्हें अपनी जीविका-पालने के लिए कठोर पश्रिम करना पड़ता है. उस पश्रिम के बाद थकान को भूलने के लिए नृत्य और संगीत की प्रस्तुति की जाती है. इस इंटरनेशनल ट्राइबल यूथ कल्चरल फेस्ट फरवरी में आयोजित होगी. जिसका द्रौपदी मुर्मू उद्धाटन करेंगी.



