
जमशेदपुर: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक गोलमुरी थाना परिसर में हुई. इस बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में सभी लाइसेंसी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को बताया गया. इस दौरान धालमूम एसडीओ नीतीश कुमार ने कहा कि सड़क के किनारे पंडाल है तो वहा अगर भीड़ भाड़ होता है तो उसको ढ़क दिया जाए ताकि पब्लिक नजर नही आए. सरकार के दिए गए गाइडलाइंस की सख्ती से पालन करते हुए पूजा का समापन करना है. मूर्ति विसर्जन के लिए 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. विसर्जन के समय जितने लोगों के नदी घाट में उतरने के लिए अनुमति दी है उससे ज्यादा लोग नहीं होना चाहिए. अगर जरुरत पड़ी तो जिला प्रशासन के लोग सहयोग करेंगे. इस अवसर पर एसडीओ नीतीश कुमार, डीएसपी अनुदीप सिंह, थाना प्रभारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य ओमियो ओझा, सूर्य प्रताप सिंह राठौड़, केदार नाथ सिंह, अप्पा राव, रवि राव आदि मौजूद थे.





