जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में रक्तदान महादान को सार्थक करते हुए जेडीसी के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ सर्वाधिक 177 यूनिट रक्त दान किया गया जबकि विभिन्न कारण से 30 कर्मचारी रक्तदान करने में असमर्थ रहे. रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत में टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु, शैलेश सिंह, संजीव तिवारी एवं विभागीय कमेटी मेंबर और सहायक सचिव नितेश राज, हेड केसी झा ने शिविर का उदघाटन किया.(नीचे भी पढ़े)
विभागीय हेड केसी झा ने ब्लड बैंक से आए हुए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया. रक्तदान कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने में जेडीसी वाइस चेयरमैन अश्विनी माथन, प्रशस्ति श्रेया, विभागीय प्रतिनिधि संदीप बेहेरा, गुलाब यादव, सूरज कुमार, सरोज पांडेय, अशोक गुप्ता, कर्मचारियों में अविनाश, अफजल, रिजवान, संचिता, संतोष, माली सभी ने सहयोग किया.



