जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली जाकर संसद भवन में मुलाकात की और सिंहभूम चैम्बर द्वारा आयोजित होने वाले आगामी प्लेटिनम जुबिली समारोह में आने का आमंत्रण सौंपा जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार कर समारोह में आने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान जनजातीय कल्याण मंत्री, भारत सरकार अर्जुन मुण्डा भी उपस्थित रहे. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी. अध्यक्ष श्री मूनका ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम चैम्बर के बारे में माननीय लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी दी और 75 वर्षों के गौरवषाली इतिहास को संक्षिप्त रूप में उनके समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़ें)
इसे सुनने के पश्चात ओम बिरला ने चैम्बर की प्रशंसा की तथा आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया. इसके बाद चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा के साथ ही दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में जाकर भारत सरकार के वाणिज्य उद्योग एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर कोल्हान में बड़े उद्योग-धंधों की स्थापना, ऑटोमोबाईल कंपनियों की स्थापना तथा उद्योग से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
मंत्री ने पूरी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य राज सिंधिया के कोरोना संक्रमण होने के करण चैम्बर प्रतिनिधिमंडल मंत्री के आप्त सचिव अभिनव प्रताप सिंह से उड्डयन मंत्रालय 5जी में भेंट किया. उन्होंने कहा किजमशेदपुर में हवाई अड्डे के लिए केंद्र सरकार गंभीर परन्तु राज्य सरकार को पहल करनी होगी. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया उपस्थित थे.




