
जमशेदपुर : साकची स्थित एक होटल में जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी की ओर से दिवाली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सोसाइटी के रूल्स एंड रेगुलेशंस की पुस्तिका का विमोचन, पूर्व अध्यक्षों का सम्मान एवं दीपावली मिलन का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गणपति वंदना के साथ हुई. इसके उपरांत सोसाइटी के अध्यक्ष सीए जगदीश खंडेलवाल ने स्वागत भाषण किया एवं सभी पूर्व अध्यक्षों का एवं सोसाइटी के अन्य सदस्यों का स्वागत किया. स्वागत भाषण में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के बीच यह जानकारी दी कि अब हमारी सोसाइटी एक पंजीकृत सोसाइटी हो गई है एवं जमशेदपुर के सभी सदस्यों को सोसाइटी के रूल्स एंड रेगुलेशन का अनुसरण करना होगा. स्वागत भाषण के उपरांत सोसाइटी की पंजीकृत पुस्तिका का विधिवत विमोचन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पुस्तिका विमोचन समारोह के बाद कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सीए गौतम चंद्र गोलछा, सीए आरजी अग्रवाल, सीए गोपाल हरलालका, सीए विशन अग्रवाल, सीए किशन चौधरी, सीए जगदीश खंडेलवाल एवं सीए रमाकांत गुप्ता का उनके सोसाइटी में योगदान के के लिए सम्मान किया गया. तत्पश्चात सोसाइटी के सभी सदस्यों एवं उनके परिवार सहित दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई. सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने सहभोज का आनंद लिया. कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष सीए जगदीश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष सीए दिलीप गोलेछा, सचिव सीए अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए शिशिर मिश्रा, कमेटी सदस्य मनीष केडिया, मनीष मुनका, विनोद अग्रवाल, विवेक चौधरी, अमित अग्रवाल, सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, पवन कुमार झा, गोविंद अग्रवाल, मनोज चौधरी, विनोद सरायवाला, अंकित अग्रवाल, संजय गोयल, रमेश अग्रवाल, सरोज कांत झा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सीए मनीष केडिया एवं धन्यवाद ज्ञापन सीए अनिल अग्रवाल ने किया.













