जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर पारडीह छठ घाट में फैली गंदगी की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया. मानगो नगर निगम क्षेत्र समिति के अध्यक्ष विकास कुमार साहनी एवं विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जदयू कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर छठ घाट की साफ-सफाई की. इस अवसर पर जदयू पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यकर्ताओं ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाट की सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई. उन्होंने पर्व के मद्देनजर घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, सुबोध प्रसाद, अरुण श्रीवास्तव, भवानी सिंह, मुकेश सिंह, टुनटुन सिंह, परविंदर राम, दिनेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, देव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.












