
जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में महापर्व छठ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को नए कोर्ट परिसर में युवा अधिवक्ता संघ के द्वारा लोगों के बीच नि:शुल्क लौकी का वितरण किया गया. बाजार में लौकी के भाव बढ जाने के कारण संघ ने उक्त निर्णय लिया. इसके बाद सभी युवा अधिवक्ताओं ने आपस में चंदा कर लौकी को बाजार से खरीदा गया.बाद में कोर्ट परिसर में छठ पर्व करने वालो के बीच लौकी का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य रुप से गौरव पाठक, अरविंद शर्मा, उत्तम यादव, हरेंद्र पांडेय, जितेश सिंह, सब्यसाची डे, जुगल किशोर के अलावा संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







