
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अधिकांश चर्चों में क्रिसमस की तैयारी हो चुकी है. वहीं ईसाई समुदाय के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है. इसे लेकर ज्यादातर चर्चों में आज रात ही होली नाइट का आयोजन किया जाएगा. वहीं बिष्टुपुर के बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च में इस वर्ष कोरोना का प्रकोप कम होने के कारण शांतिपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इसके लिए चर्च में तैयारी अंतिम चरण में है. ईसाई समुदाय के लोगों को इंतजार है बस आज रात का. शहर के सभी चर्च में आज मध्य रात्रि में व कल सुबह प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा. वहीं पूरे शहर में क्रिसमस की सजावट सामग्री से दुकानें सज कर तैयार हैं. दूसरी ओर जगह-जगह मॉल भी क्रिसमस के आकर्षक थीम से सजा हुआ है, जहां लोगों के लिए इन दिनों सेल्फी पॉइन्ट बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के मनोज महंती बताते है कि इस वर्ष कोरोना का प्रकोप कम होने के कारण चर्च के बाहर सभागार का आयोजन किया जा रहा है. ज्यादातर चर्चों में आज मध्य रात्रि प्रार्थनाएं होगी. वहीं जमशेदपुर के कुछ चर्चों में कल यानी शनिवार सुबह 9 बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा. इस प्रार्थना सभा में बाइबल पढ़े जाएगे. मनोज महंती ने बताया कि प्रार्थना सभा में कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की जाएगा. ताकि जल्द से जल्द हमें इस कोरोना से मुक्ति मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)

कहां कब होगी प्रार्थना सभा देखे सूची- 24 दिसंबर : रोमन कैथोलिक मानगो, टेल्को, परसुडीह, गोलमुरी, सोनारी, बिष्टुपुर में शाम 6 बजे से रात्रि के 8 बजे तक चलेगी.25 दिसंबर : सीएनआई चर्च में रात्रि 6 बजे से शाम 7: 30 बजे तक प्रार्थना सभा होगी. वही बिष्टुपुर के बैपटिस्ट चर्च, बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च और बिरसानगर के इमानुएल चर्च में प्रार्थना सुबह 9 बजे से 10: 30 बजे तक चलेगी.





