
जमशेदपुर : छठ महापर्व को लेकर जमशेदपुर व आसपास के हिस्सों में नदी घाट व तालाबों की साफ-सफाई का अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर जुस्को की ओर से सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली तक विसर्जित सामग्रियों की सफाई की गयी. वहीं छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है. घाट की साफ-सफाई के लिए स्थानीय जिला पार्षद की ओर से एडीएम (विधि-व्यवस्था) को पत्र भी लिखा गया था. बता दें कि जुस्को की ओर से पिछले ही दिनों छठ महापर्व के मद्देनजर नदी घाटों (छठ घाट) की सफाई का अभियान आरंभ किया गया था, जो अब लगभग अंतिम चरण में है.












