
जमशेदपुर : छठ महापर्व को लेकर रविवार को कदमा भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्थानीय बाबा जटाधारी मंदिर प्रांगण में गेहूं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छठ व्रतियों के बीच पांच-पांच किलो गेहूं का वितरण किया गया. बताया गया कि आगामी 10 नवंबर को छठ (प्रथम अर्घ) के दिन व्रतियों के बीच सूप व पूजन सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया जायेगा. जरूरतमंद अथवा मांग कर छठ व्रत करने की मन्नत रखने वाले श्रद्धालुओं के बीच सूप व पूजन सामग्री का वितरण किया जायेगा. इस दौरान भाजपा के महानगर उपाध्य सुधांशु समेत अन्य उपस्थित थे.












