
जमशेदपुर : पिछले बुधवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाये जाने के बाद गुरुवार को छात्रों ने कॉलेज के प्रचार्य के साथ वार्ती की. निर्माण कार्य झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान उपाध्यक्ष अजय होनहागा एवं पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ भीमसेन मुर्मू के द्वारा रुकवाया गया था. उससे संबंधित वार्ता के लिए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू को प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया. वहीं छात्रों ने प्रचार्य को ज्ञापन भी सौंपा. इसके बाद निर्माण कार्य को लेकर प्राचार्य व छात्रों के बीच चर्चा आरंभ हुई.

प्राचार्य ने टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के द्वारा दिए गए पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि मैंने ही छात्र एव छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन उस आवेदन में जमीन को विभाजित करते हुए कोई भी दीवार एव पार्क बनाने से संबंधित जानकारी नहीं दी गयी थी. मैने मौखिक रूप से हामी भरी थी. उसके बाद भीमसेन मुर्मू ने कार्य स्थल पर प्राचार्य को ले जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कराया. इसके बाद कॉलेज प्राचार्य एवं महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा अविलंब अवैध निर्माण कार्य को अनिश्चितकालीन काल के लिए बंद करने का आदेश जारी करते हुए कंपनी के लैंड डिपार्टमें को पत्र भेजा गया. साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही से जो रास्ता खराब हुआ है उसकी शीघ्र मरम्मत करने को कहा गया है.







