जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद समाचार पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने गहरा शोक जताया है. सिमरन भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक चले जाना पार्टी, सरकार और गिरिडीह की जनता के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे युवाओं के प्रेरणास्रोत और कुशल मार्गदर्शक थे. उन्होंने संपूर्ण जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया. भाटिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.







