जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्तमान उपायुक्त विजया जाधव का क्रिया-कलाप का भ्रत्सना किया गया. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि वर्तमान उपायुक्त अपने जिद और बीजेपी के नेताओं के साथ सांठ-गांठ कर महान पर्व रामनवमी अखाड़ा एवं जुलूस को प्रभावित किया एवं जमशेदपुर के भोले भाले जनता को दहशत के आगोश में झोंक दिया. उनके एक निर्णय के कारण अनावश्यक रूप से पूजा कमेटियों के बीच द्वंद की भावना 2 दिन से फैलाने दिया. इस पर किसी प्रकार का संज्ञान उपायुक्त ने नहीं लिया. इसके परिणाम स्वरूप प्रतीक्षित रामनवमी विसर्जन जुलूस जो आम जनता के सहयोग से जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर आयोजित होती है, उसे दहशत के माहौल में बदल दिया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ वर्तमान उपायुक्त विजय यादव ही है. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि उपायुक्त विजया जाधव का क्रियाकलाप सरकार को बदनाम करने वाला है जबकि हकीकत यह है कि विजया जाधव ने जब डीजे और टेलर को रोकने का कार्य किया, उसके बाद पूजा कमेटी ने कहा कि हम विसर्जन नहीं निकालेंगे. उस वक्त उपायुक्त ने कोई संज्ञान नहीं लिया और दिनों दिन जमशेदपुर का माहौल बिगड़ता चला गया. एक समय तो ऐसा लग रहा था मानो यहां पर दंगे के माहौल में शहर बदल जाएगा. जब इस मुद्दे पर इसकी सूचना सरकार के मुख्य सचिव तक पहुंचाई गई तो उपायुक्त ने आनन-फानन में सांसद विद्युत वरण महतो को बुलाया. इसके अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्षों को बुलाया जबकि इस जिले में छः विधायक रहते हैं, उनमें से एक मंत्री भी रहते हैं, जब उन्हें समझौता संबंधी बैठक बुलाना ही था तो विधिवत रूप से केंद्रीय शांति समिति, विधायकगण, मंत्री के अलावा सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्षों, पूजा कमेटियों के अध्यक्ष को भी उक्त बैठक में बुलाना चाहिए, लेकिन वर्तमान उपायुक्त ने भाजपा से मिलीभगत कर माहौल बिगाड रही थी और वर्तमान सरकार को बदनाम करने के लिए कार्य कर रही थी. जिला अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि आगामी 3 अप्रैल को मुख्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन जमशेदपुर में हो रहा है. इस विषय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सभी सबुतो अखबार के समाचार एवं सोशल मीडिया के कंटेंट के साथ मिलकर अभिलंब वर्तमान उपायुक्त को पद मुक्त करने का मांग करेगा. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
जमशेदपुर की जनता बड़े पैमाने पर अखाड़ा एवं जुलूस के साथ साथ विसर्जन प्रोसेशन में भागीदारी करती है, जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सभी शामिल होते हैं. ऐसे विषयों को उपायुक्त ने काफी संकटपूर्ण बना दिया. यह क्षमा योग्य नहीं है. जमशेदपुर के प्रबुद्ध जन इस पर काफी गंभीर हैं और सिर्फ भाजपा की मिलीभगत पर कार्य को करना अति निंदनीय है. अब यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी की गठबंधन सरकार में कभी भी गरीबो को अतिक्रमण के नाम पर नही उजाड़ा जाता है. लेकिन उपायुक्त विजया जाधव ने मानगो के सब्जी बिक्रेताओं को घंटों में उजाड कर उनके परिवार में आफ़त ला दिया. ये बिल्कुल असंवैधानिक कार्य है. इतना ही नही उपायुक्त ने साकची में पता मार्केट को स्वयं बैठकर उजडवा दी जबकि पता हमारी गरीब माताएं, बहने और जरूरतमंद लोग बेचते है. उन्हें भी उजाड कर रख दिया। उपरोक्त उजाड़ने का अभियान भाजपा के इशारे पर कर रही है। जिसका विरोध हर मोर्चे पर किया जाएगा. संगठनात्मक विषय को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर संपूर्ण जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मंडल स्तर, पंचायत स्तर, वार्ड स्तर में सभी चौक, चौराहे, हाट, बाजारों पर बड़े पैमाने पर नुक्कड़ सभा का आयोजित करने के लिए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभी उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया साथ ही सभी प्रखंड के संगठन प्रभारियों को निर्देश दिया कि अविलंब सभी नुक्कड़ सभा के स्थलों का चयन करने के अलावा सभी नुक्कड़ सभा स्थलों के लिए संयोजक, दो मुख्य वक्ता का चयन कर अविलंब जिला कांग्रेस कार्यालय को सूची उपलब्ध कराएं साथ ही कहा कि हर हाल में जनता के बीच पहुंचकर भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, उस विषय को उद्धृत करेगी साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा एवं जनसभा में बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं सरकारी उपक्रमों को एक-एक कर लगातार बिक्री करने का कार्य भाजपा सरकार में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है. उन विषयों को आम जनता तक रखने के लिए आदेश दिया. सभी वक्ता अपनी तैयारी संपूर्ण डाटा के साथ करें और जनता के बीच नुक्कड़ सभा के माध्यम से बातों को रखें. आम जनता तक उन सभी बातों को रखें, जिससे लोकतंत्र में संविधान को कुचला जा रहा है, यहां तक कि व्यक्ति के अभिव्यक्ति को भी दबाया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध केस कराकर जेल भेजने की पूर्ण तैयारी की गई, 2 साल का सजा दिलवा दी गई है, उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए आदेश भी निर्गत भाजपा सरकार के दबाव में करा दी गई है, साथ ही लोकसभा से सदस्यता निरस्त कर दी गई है. सभी बिंदु दर्शाते हैं कि भारत में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इस विषय पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी हर हाल में अपनी बातों को जनता के बीच रखेगी. बैठक के उपरांत वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष हजारीबाग सह जिला 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया. बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद सदस्य एआईसीसी, बहरागोड़ा विधान सभा प्रभारी देबु चटर्जी, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यकारीअध्यक्ष ग्रामीण अमित राय, रियाजुद्दीन खान सदस्य 15 सूत्रीय कार्यक्रम, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामदरस चौधरी, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, सुबोध सिंह सरदार, अशोक कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, शफीअहमद खान, गुरदीप सिंह, रईस रिजवी छब्बन, सविता राय ग्रामीण अध्यक्ष महिला, मो नौशाद प्रदेश महामंत्री युवा राकेश साहू, अपर्णा गुहा, अशोक सिंह, भरत सिंह, अजय मंडल, अतुल गुप्ता, चरणपाल सिंह, चरणपाल सिंह, अमर कुमार मिश्र, हरिहर प्रसाद, कमलेश कुमार, रंजीत सिंह, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, अंकुश बनर्जी, मो सगीर, सुरज मुण्डा, मनोज उपाध्याय, ज्योति मिश्र, राजा ओझा, अजय मिश्र, राजनारायण यादव, अरूण त्रिपाठी, नलनी सिन्हा, पवन कुमार ओझा, संजय घोष, सुदर्शन तिवारी, प्रभजोत सिंह, अमित पाण्डेय, सुमित्रा पाण्डा, संजय झा संत, रंजीत सिंह शेरगील सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया.












