जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम से विधानसभा चुनाव लड़ चुके जीतेंद्र सिंह का कांग्रेस में घरवापसी हो गयी है. शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनको कांग्रेस का पट्टा पहनाकर उनका घर वापसी कराया. जीतेंद्र सिंह जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले है और पुराने कांग्रेसी है. वे पिछले दिनों कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे. कांग्रेस अभी अपने सारे लोगों को जोड़ने और संगठन सृजन का कार्यक्रम चला रही है. इसको देखते हुए यह ज्वाइनिंग हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
जीतेंद्र सिंह की ज्वाइनिंग के बाद जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस एक बार फिर से मजबूत होगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है. इस मौके पर जीतेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके शुक्ला, अमरजीत नाथ मिश्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदय कुमार सिंह मौजूद थे. सभी से प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में काम करने की अपील की और कहा कि हर हाल में कांग्रेस को मजबूत बनाने में जीतेंद्र सिंह और उनकी टीम काम करें.



