
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय खां ने संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करने हेतु कदमा-सोनारी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों का गठन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्वीकृति प्रदान किया है. विगत दो माह पूर्व 18 प्रखण्ड अध्यक्षों का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वीकृति से घोषित किया गया था. कदमा सोनारी प्रखण्ड कमिटी के चयन की प्रक्रिया जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार झा उर्फ बबुआ झा एवं प्रखण्ड प्रभारी नितेश मित्तल द्वारा किया गया, जिसे 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा प्रभारी ब्रजेन्द्र तिवारी ने अनुशंसा कर जिला अध्यक्ष विजय खां को अग्रसारित किया. जिस पर जिला अध्यक्ष विजय खां ने कदमा-सोनारी प्रखण्ड कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति को स्वीकृति प्रदान करते हुए सभी मनोनीत पदाधिकारियो को शुभकामना दी है. साथ ही आशा व्यक्त की है कि प्रखण्ड कमिटी के सभी पदाधिकारी मिलकर जन-जन तक कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को मजबूती देंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के हाथों को मजबूत करने में सफल होंगे.
स्वीकृत कदमा सोनारी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी इस प्रकार से होगा : (नीचे पढ़े पूरी सूची)
- प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार झा उर्फ बबुआ झा
- कोषाध्यक्ष : संजीव झा
- उपाध्यक्ष : गिच्चु अग्रवाल, लाल भाई, राजकुमार दास, मुन्ना प्रसाद, अमित सिंह, कैलाश ठाकुर, दिलीप साहू,
- कदमा थाना क्षेत्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश रजक
- सोनारी थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बंटी शर्मा
- प्रवक्ता : संजय तिवारी
- महामंत्री : प्रेम राय, राकेश जयसवाल, जे० पी० साहू, आनन्द पांडेय
- सचिव : रौशन सिंह, अभिषेक मोहंती, राजेश गोराई, अमित प्रसाद, अभिषेक बन्ना, जय कुमार, अरूण वर्मा, चिराग, मनिन्दर मनीष
- सोशल मीडिया प्रभारी : सुमंजय तिवारी
- कार्यालय प्रभारी : विनय कुमार शर्मा
- कार्यकारिणी सदस्य : एन० के० श्रीवास्तव उर्फ पुटुक लाल, देवाशीष डे उर्फ छोटु, भरत मल्लिक, निर्मल, कृष्णा शर्मा, बिशु दास, अमित, जगन्नाथ मोहंती, मानष गिरी, एन० के० श्रीवास्तव, राजेश रजक




