• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में संपन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिले में हाल के दिनों में संपन्न संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं पार्टी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता पर विशेष रूप से बल दिया. इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चित्रगुप्त भवन परिसर में पौधारोपण किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के प्रति सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बैठक में उपस्थित वरीय नेताओं, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से क्रमवार संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित हों और कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए राज्य सरकार से उनके समाधान की मांग करें. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं का सहयोग करें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित न रहे. (नीचे भी पढ़े)

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार की आधारशिला होता है. उन्होंने जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है. जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने बूथ सशक्तिकरण को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने हाल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है. बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया. बैठक की समाप्ति के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शहर के प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, खेमलाल चौधरी, अजय श्रीवास्तव, अप्पा राव समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने
खबर

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने

September 18, 2026
Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
खबर

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

September 18, 2026
Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

Next Post
Jamshedpur poet wins national award : जमशेदपुर के शैलेंद्र पांडेय शैल को अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, गजल संग्रह आईने के जाविये के लिए मध्य प्रदेश सरकार करेगी पुरस्कृत  

Jamshedpur poet wins national award : जमशेदपुर के शैलेंद्र पांडेय शैल को अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, गजल संग्रह आईने के जाविये के लिए मध्य प्रदेश सरकार करेगी पुरस्कृत  

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये – video

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये - video

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News