खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2026, 1 जुलाई से शुरू होगा. यह प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला और अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डीएसए की एक बैठक अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित की गई. वरीय उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक मे इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत 25 टीमों को 5 ग्रुप में बांटा गया. ग्रुप ए और ग्रुप बी की 10 टीमों का मुकाबला बिरसा स्टेडियम सरायकेला में होगा जबकि अन्य 15 टीमें अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेलेंगी. खरसावां में आयोजित इस बैठक में बीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, वीरेन पाल, संतोष महतो विजय दिग्गी, बसंत गणतायत, समीर महतो सहित सभी टीमों के सचिव, अध्यक्ष, रेफरी और डीएसए के सदस्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में डी पी एस हाथीटांड़, ट्रिपल ए हरिहरपुर, गॉड फादर एफ सी खूंटपानी, आर्यन पॉवर ईचागढ़, एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड, वाई बी एफ सी राजनगर, ए भी पी टेंगाडीह नीमडीह, सुमित स्पोर्टिंग सीनी, एन एस सी बुरुडीह और एम एल सी भेलाईडीह टीम शामिल हैं. अर्जुना स्टेडियम खरसावां में सेरेगदा एफ सी, ग्रीन एरिया एफ सी दलभंगा, बिरसा मुंडा क्लब दोलानडीह, आर एफ टी सी खरसावां, यूथ क्लब खामार डीह, तूड़ीयान एफ सी, अर्बन सिटी सीतारामपुर, डी के एम सी नारायणबेड़ा, एंजेल एफ सी छोटा सरगीडीह, डी पी एफ सी खरसावां, एस एफ सी मातकमडीह, एस एम सी प्रधानगोड़ा, क्रिस 11 जोजोडीह, रीडिंग एफ सी और दीनबंधु फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर टीम शामिल हैं.







