जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह का जयन्ती कार्यक्रम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. जयन्ती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी, विद्वता, कर्मठता और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है. (नीचे भी पढ़ें)

उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था और उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं कठिन परिश्रम के बल पर देश के सर्वोच्च राजनीतिक एवं आर्थिक पदों तक पहुंचकर भारत की सेवा की. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि देश के महान अर्थशास्त्रियों में से एक थे. उन्होंने वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक, योजना आयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. वर्ष 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तथा 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण दिशा दी. उन्होंने कहा कि 1991 में देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने व्यापक आर्थिक सुधारों की नीति को आगे बढ़ाया. (नीचे भी पढ़ें)
उनके कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐसे महत्वपूर्ण सुधार हुए, जिन्हें भारत के आर्थिक इतिहास में निर्णायक बदलाव के रूप में देखा जाता है. परविंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 में डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 2004 से 2014 तक उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, शिक्षा, सूचना के अधिकार और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कानूनों एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया. उनके प्रधानमंत्रित्व काल को समावेशी विकास की दिशा में उठाए गए अनेक कदमों के लिए भी याद किया जाता है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सादगी और शालीनता थी. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए राजनीतिक मर्यादा, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व दिया। आधिकारिक सरकारी श्रद्धांजलि में भी उनके विद्वान अर्थशास्त्री, सुधारों के प्रति समर्पित नेता तथा विनम्र एवं सरल व्यक्तित्व के रूप में योगदान को रेखांकित किया गया है. उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन यह संदेश देता है कि ज्ञान, ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के माध्यम से देश की सेवा की जा सकती है. उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में सादगी को बनाए रखते हुए सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए. परविंदर सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों, संस्थागत योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सादगीपूर्ण सार्वजनिक जीवन की विरासत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. उनकी जयंती पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, उपाध्यक्ष राज किशोरी यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, संजय यादव, मनोज उपाध्याय, अंसार खान, रामलाल प्रसाद पासवान, नलिनी सिन्हा, अतुल गुप्ता, अजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, रंजन सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, फिरोज खान, उपेंद्रनाथ वर्मा, शबाना परवीन, शिल्पी चक्रवर्ती, विकास मुखी, मुन्ना सिंह सेवादल, राकेश साहू, विनोद यादव, अजय कुमार शर्मा, राजा सिंह राजपूत, रंजीत सिंह, लक्की शर्मा, आशुतोष सिंह, अपूर्व प्रकाश पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.




